फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले आठ मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में सोमवार को एक किशोर व सात युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सभी को लेबल-वन हॉस्पिटल बाराबंकी भेजा गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले आठ मरीजों में अमेठी तहसील के बोधीराम का पुरवा का एक, महिला पॉलीटेक्निक का एक और आवास विकास कॉलोनी के दो सगे भाई शामिल है।
गौरीगंज तहसील के झलही बहोरिकपुर का एक, असैदापुर का एक व पूरे गुलाब का पुरवा का एक मरीज शामिल है। मुसाफिरखाना तहसील के पिंडारा गांव में छत्तीसगढ़ से आया एक किशोर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

डीएम ने यह भी बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवकों में पांच मुंबई, एक छत्तीसगढ़ और दो सगे भाई बिहार से आए थे। पॉजिटिव मिले मरीजों के गांव व कॉलोनी के एक किलोमीटर की परिधि को कंटेनमेट जोन घोषित करते हुए सभी में निगरानी व संक्रमण से बचाव कार्य को पूरा करवाने के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
सभी घर व गलियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही सभी मरीजों के जिले में पहुंचने के बाद से अब तक के उनके संपर्क मे रहने वालों को खंगालने के लिए भी चार-चार सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें