फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने घरों में किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को जिले में कोई बड़ा सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ। डीएम के निर्देश पर अफसरों व कर्मियों ने घरों पर तो आम जन ने भी परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए प्रतिदिन योग कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

छठें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शासन के निर्देश पर जिले में कोई भी सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर अफसरों व कर्मियों ने अपने घरों में योगाभ्यास किया तो पुलिस कर्मियों ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर थानों में योग क्रिया का अभ्यास कर पसीना बहाया। योग दिवस पर सामूहिक आयोजन नहीं होने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आम लोगों ने भी परिवार के साथ योगाभ्यास किया। योग से मन प्रबल व शरीर निरोग होने की बात कहते हुए लोगों ने योगाभ्यास के बाद प्रतिदिन योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया।
योग के गिनाए फायदे
संग्रामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम पर स्वामी हर्ष चैतन्य महराज ने लोगों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में हर्ष चैतन्य महाराज ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कष्टों के साथ रोगों से मुक्ति दिलाता है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, डॉ. राधेश्याम तिवारी, मोहनदीन महराज, राम लखन सिंह लखहरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भेटुआ में बच्चों ने किया योगाभ्यास
भेटुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग की महत्ता को सिद्ध करते हुए लोगों ने योग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ों के साथ बच्चों ने भी अपने-अपने घरों में योगाभ्यास किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर छठे योग दिवस पर ज्यादातर लोगों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर करें योग, रहें निरोग की कहावत को चरितार्थ किया। टिकरी गांव निवासी एडवोकेट मनोज सिंह ने बताया कि अनादि काल से योग का विशेष महत्व रहा है। रविवार को आयुषी व आर्या समेत कई बच्चों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें