फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतदाता सूची में नाम तलाशने बूथों पर पहुंचे लोग

Sun, 22 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी गौरीगंज में मतदाता सूची लेकर बैठी बीएलओ। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदाता सूची में अपना नाम है या नहीं, परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम दर्ज हैं या नहीं, शनिवार को बूथों पर पहुंचे लोग यही जानने में जुटे रहे। कोई सूची में नाम तलाशता दिखा तो कोई नाम और पते का मिलान करता रहा। पहली बार मतदाता बनने की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी आवेदन किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलेभर के मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



दोपहर 12:20 बजे प्राथमिक विद्यालय कटरा लालगंज में बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठे थे। यहां सूची में मो. अरमान, मोहित अहमद, सचिन चौधरी, आकृति और अखिलेश समेत कई लोगों के नाम दर्ज थे। बूथ पर पहुंचे लोग अपने और परिवार के सदस्यों के नाम तलाशते रहे। नाम मिलने पर उसका मिलान किया तो किसी ने विवरण में गलती होने की जानकारी लेकर सुधार का तरीका पूछा।

दोपहर 1:10 बजे जीजीआईसी में भी यही तस्वीर दिखी। यहां कुलदीप, अंशिका और संजू ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म जमा किया। बीएलओ ने उनके आवेदन लिए और जरूरी प्रक्रिया बताई। दोनों केंद्रों पर अभियान के दौरान बीएलओ मौजूद रहे। डीएम शशांक चौधरी ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर विशेष पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। गौरीगंज की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, अमेठी के एसडीएम अभिनीत कुमार, तिलोई की एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव और मुसाफिरखाना के एसडीएम नितेश राज ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को भी सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




मतदाता बनने के लिए भरें फॉर्म-6
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, उम्र या फोटो में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरने की व्यवस्था है। एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के अग्रिम आवेदन भी लिए जाएंगे। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित है। नागरिक अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें। नाम छूटने या विवरण में गलती होने पर निर्धारित फॉर्म भरकर आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें