फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में रीतू ने मारी बाजी

Sun, 22 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी जगदीशपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगदीशपुर में मिशन प्रबोधन के तहत सामान्य ज्ञान, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जाह्नवी साहू ने प्रथम, समन सायरा ने द्वितीय और रोशनी कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी मौर्या प्रथम, आशा मौर्या द्वितीय और नाजरीन तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में रीतू ने पहला, ओमिका जायसवाल ने दूसरा और अंशिका जायसवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ज्ञान कुमार ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं की रचनात्मकता, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें