फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज 15 केंद्रों पर होगी पीसीएस परीक्षा

Sun, 12 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर होगी। 6202 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और उपकेंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन



पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। लोक सेवा आयोग के समन्वयक पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह ने डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी संग शनिवार को इंदिरा गांधी महाविद्यालय में केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा।


अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पारदर्शी बॉल पेन के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। डीएम संजय चौहान ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




बायोमीट्रिक व आई स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में इस बार बायोमीट्रिक और आई स्कैनिंग अनिवार्य की गई है। स्कैनिंग के बाद अभ्यर्थी को बार कोड जारी होगा, जिसे प्रवेश पत्र पर चस्पा किया जाएगा। कक्ष निरीक्षक उसी बार कोड को देखकर अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देंगे।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी
श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज 480
जीजीआईसी सोनारीकला 384
पीएमश्री जीआईसी टीकरमाफी 384
जीजीआईसी जामों 384
इंटर कॉलेज कालिकन 384
जीजीआईसी अमेठी 384
आरआरपीजी कॉलेज अमेठी 480
राजकीय डिग्री कॉलेज मुसाफिरखाना 384
उमारमण इंटर कॉलेज जामों 384
संजय गांधी पाॅलीटेक्निक जगदीशपुर 480
इंदिरा गांधी महाविद्यालय गौरीगंज 384
जीजीआईसी गौरीगंज 384
गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षनशाह 384
रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर ब्लॉक ए 480
रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर ब्लॉक बी 384
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें