फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन माह से चारा व भूसे का नहीं हुआ भुगतान

Thu, 20 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। निराश्रित गोवंशों के लिए बनी गोशाला में चारा व भूसा की व्यवस्था नहीं है। तीन माह से ग्राम प्रधान खुद के खर्चे से इसका इंतजाम कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने इसे लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा और 10 दिन के भीतर बकाया धनराशि न दिए जाने पर गोशाला संचालन से हाथ खड़ा करने को कहा।
विज्ञापन


बुधवार को अस्थायी गोआश्रय स्थल संघ के अध्यक्ष जयसिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ अंजलि सरोज को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गोशाला के जानवरों को तीन माह से अपने खर्च से चारा खिला रहे हैं। नवंबर, दिसंबर व जनवरी की चारा, भूसा के लिए धनराशि नहीं मिली। 10 दिन के अंदर तीनों माह की बकाया धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो पहली मार्च को प्रधान गोशाला की चाबी बीडीओ को सौंप देंगे।

विकास खंड बाजार शुकुल में माझगांव, शिवली, पाली, किशनी, सेवरा, खेममऊ, मवैया रहमतगढ़, अहमदपुर, जलाली बलापुर, बाहरपुर, महोना पश्चिम, इंदरिया व सत्थिन समेत 13 अस्थायी गोशाला संचालित की जा रही हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि तीन महीने से बजट नहीं आया है। बजट आते ही सभी के खाते में इसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें