फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
निहालगढ़ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार से बुधवार के बीच 24 घंटे के भीतर कुछ ट्रेनें लेट पहुंचीं तो कुछ की दूरी कम करते हुए बीच से ही संचालित किया गया।
विज्ञापन



लखनऊ-उतरेटिया-जफराबाद दोहरे इलेक्ट्रिक रेलवे ट्रैक पर राजगीर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अप ट्रेन को मंगलवार शाम 5.54 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आना था। यह ट्रेन साढ़े आठ घंटे की देरी से बुधवार रात 1.40 बजे निहालगढ़ आई।

श्रमजीवी एक्सप्रेस डाउन को मंगलवार रात 10.45 बजे आना था जो बुधवार देर रात 1.40 बजे साढ़े तीन घंटे के विलंब से आई। हावड़ा से चलकर देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस इन दिनों लखनऊ से ही संचालित की जा रही है। बुधवार को निहालगढ़ स्टेशन मास्टर विकास पासवान ने गाड़ियों के लेट होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुगलसराय में ट्रैक पर गाड़ियों की अधिकता के चलते ट्रेनें लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें