फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल में मार्च माह से होगा मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई के रस्तामऊ में निर्मित 200 बेड के रेफरल अस्पताल में मार्च से मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। कवायद सफल हो इसके लिए सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक कर्मी व संसाधन की मांग शासन से करते हुए संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने शुक्रवार शाम निर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर कर एक सप्ताह में भवन हैंडओवर करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। इतना ही नहीं अस्पताल में मौजूद उपकरण व संसाधन के साथ व्यवस्था की हकीकत देखते हुए स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों व कर्मियों को संबद्ध कर अस्पताल संचालित करने की कोशिश शुरू कर दी है।
सीएमओ ने निदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेजकर अस्पताल संचालन के आवश्यक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के साथ उपकरणों की भी मांग की है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च माह में अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। सीएमओ ने बताया कि भवन हैंडओवर होते ही स्थानीय स्तर से चिकित्सकों व कर्मियों के सहयोग से मरीजों का उपचार किया जाएगा। शासन से भी उपकरण व संसाधन की आपूर्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें