फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नामांकन स्थल पर भीड़ लेकर न पहुंचें पार्टी प्रत्याशी

Fri, 08 Mar 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हे। चुनाव आचार संहिता के ऐलान से पहले जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। नामांकन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एडीएम प्रमुख ने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नामांकन के दौरान प्रत्याशी नामांकन स्थल पर भीड़ लेकर न पहुंचें। इससे पहले गत बुधवार को नामांकन की तैयारी का पूर्वाभ्यास भी किया गया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच माना जा रहा है कि करीब एक सप्ताह बाद चुनाव आचार संहिता लागू की जा सकती है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप आदि प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखें। जिससे नामांकन कार्य में अनावश्यक विलंब व परेशानी से बचा जा सके। एडीएम ने बताया कि नामांकन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए आवश्यक पूर्वाभ्यास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें