संग्रामपुर के उमापुर बाग में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते घुड़सवार। स्त्रोत :
संग्रामपुर। उमापुर बाग में मंगलवार को घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदाशिव पांडेय की ओर से किया गया। इसमें रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर, अमेठी, प्रयागराज सहित विभिन्न जिले के 20 घुड़सवारों ने प्रतिभाग किया। सिंधी और चौटाला अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
तीन राउंड दौड़ के बाद फाइनल दौड़ कराई गई। जिसमें चौटाला में पप्पू वारिसगंज इमलीगांव प्रथम स्थान, अनवर सभासद लखनऊ द्वितीय स्थान, शौकत अली चितावनपुर तृतीय स्थान पर रहे। वही सिंधी फाइनल घुड़दौड़ में अनवर सभासद लखनऊ प्रथम, पप्पू मालवा द्वितीय, क्षत्रिय सिंह रखहा तृतीय स्थान पर रहे। चौटाला और सिंधी दौड़ के प्रथम विजेता को पुरस्कार में 5100 रुपये व एक साइकिल दी गई। उपविजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
तृतीय विजेता को दीवार घड़ी और नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके परतहसीलदार नेहा राजवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, शंभूनाथ पांडेय, राम कृष्ण, हरि कृष्ण, श्री महराज, जय बहादुर सिंह, देव प्रकाश पांडेय, गौरव पांडेय, महेन्द्र पांडेय, गुलाब पांडेय, आशीष पांडेय, शुभम, कोशलेश, सोनू तिवारी, देवी शरण सिंह, कुंदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।