फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंचायत चुनाव जल्द कराया जाए

Wed, 22 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
शाहगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी से जुड़े पदाधिकारियों और जिला पंचायत सदस्यों ने राज्य निर्वाचन आयोग के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग की गई।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य व जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंचायत चुनाव की तिथि अब तक घोषित नहीं होने से क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आयोग की ओर से भी चुनाव कार्यक्रम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है। ज्ञापन में मतदाता सूची के पुनरीक्षण व प्रकाशन में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि तिथियों में बार-बार परिवर्तन से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।


साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में देरी को भी चुनाव प्रक्रिया में बाधा का प्रमुख कारण बताया गया। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव तय समय पर संपन्न होते हैं, जबकि पंचायत चुनाव में लगातार देरी चिंता का विषय है। इस दौरान पंकज शुक्ला, केडी सरोज, अधिवक्ता विनोद यादव, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें