फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती में मिला चार दिन से लापता किसान का शव

Wed, 22 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के थौरी गांव निवासी साहबबक्स (56) का शव चार दिन बाद मुसाफिरखाना के भद्दौर में गोमती नदी में मिला। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पवन कुमार विश्वकर्मा के अनुसार उनके पिता साहबबक्स खेती-किसानी करते थे। वह 18 अप्रैल को घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन फिर नहीं लौटे। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

मंगलवार सुबह सूचना मिली कि भद्दौर के पास गोमती नदी में एक शव मिला है। मौके पर पहुंचकर पहचान करने पर शव साहबबक्स का निकला। परिजनों का कहना है कि वह गोमती नदी तक कैसे पहुंचे और पानी में कैसे डूबे, इसकी जानकारी नहीं है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन



बेटियां मधु, ललिता और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बेटे पवन कुमार, अजय कुमार और विजय कुमार गमगीन हैं। इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्रथमदृष्टया डूबने की संभावना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें