फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 ग्राम पंचायतों में बनेंगे बहुउद्देशीय पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय विकासखंड के 19 ग्राम पंचायतों में जल्द ही बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण होगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए भूमि चिन्हित करने के बाद बीडीओ ने डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ग्राम निधि में मौजूद राशि के साथ मनरेगा कन्वर्जन से निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गठन के बाद से ही एक अदद पंचायत भवन नहीं होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए शासन ने पंचायत भवन विहीन ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण की योजना बनाई है। शासन का निर्देश मिलने के बाद बाजार शुकुल विकासखंड के एडीओ पंचायत विजय यादव ने सर्वे कराया तो 54 ग्राम पंचायतों वाले विकासखंड की 19 ग्राम पंचायतें पंचायत भवन विहीन मिलीं।
पंचायत भवन विहीन ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि चिन्हित करने तथा ग्राम पंचायत से प्रस्ताव तैयार कराते हुए डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ग्राम पंचायतों को उपलब्ध राशि एवं महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के कन्वर्जन से निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत भवन में भूकंपरोधी के साथ विभिन्न कक्ष व हाल का निर्माण होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पंचायत सचिव के मिलने का स्थान निश्चित होगा तो शासन की योजना के संचालन में कर्मियों के साथ ग्रामीणों को विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। जिला प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि निर्माण में 15वें वित्त आयोग व मनरेगा से 50-50 फीसदी राशि का प्रयोग किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण
बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि बरसंडा, सवना, आशीषपुर, काजीपुर, भटमऊ, बख्तावर नगर, नांदी, शेखपुरभडरा, जौदिलमऊ, सत्थिन, मडवा, खालिस बाहरपुर, बूबुपुर, उरेरमऊ, दक्खिनगांव क्यार, शिवली, माझगांव, संसारपुर व किसनी ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें