फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसूनी बारिश से जिले में तेज हुई धान की रोपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में मानसून के दस्तक देते ही बारिश शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से पूरे जिले में हो रही अच्छी बारिश से धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है। किसान तैयार नर्सरी को निकालकर धान की रोपाई में जुटे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने 28 जून से अगले पांच दिनों तक मौसम खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में अच्छी बारिश हो रही जिससे अधिकतर खेत पानी से लबालब भर गए हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने पर पूरे जिले में किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि जिले में मानसून आ गया है।
विज्ञापन

इस समय मानसूनी बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। कहा कि 27 जून तक बारिश की संभावना है। उसके बाद तीन से पांच दिनों के लिए मौसम खुलने की उम्मीद है।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओपी सिंह ने सलाह दी है कि इस समय ज्यादातर खेत में पर्याप्त पानी भर गया है। किसान इस मौके का फायदा उठाते हुए देर से पकने वाली प्रजातियों जैसे एमटीयू 7029, बीपीटी 5204 की रोपाई शीघ्र संपन्न कर लें। रोपाई से पूर्व खेत को अच्छी तरह हैरो तथा कल्टीवेटर की सहायता से तैयार कर पाटा लगा लें जिससे पानी नहीं रुकने की समस्या उत्पन्न न हो।
अंतिम जुताई के पूर्व 50 किलोग्राम डीएपी, 40 किलोग्राम यूरिया, 25 किलो पोटाश प्रति एकड़ प्रयोग करें। यदि ज्यादा घास आने की संभावना हो तो रोपाई के 36 घंटे के अंदर आधा लीटर प्लेटिलाकलोर खरपतवारनाशी प्रति एकड़ की दर से प्रीइमरजेन्स खरपतवारनाशी के रूप में प्रयोग करें।
केन्द्र अध्यक्ष ने बताया कि जिन किसानों की नर्सरी किसी कारण वश खराब हो गयी हो या नर्सरी कम पड़ गयी हो तो दोबारा नर्सरी न डाल कर ड्रम सीडर मशीन से अंकुरित धान के बीज की सीधी बुवाई करें। इसके लिए मध्यम एवं कम अवधि वाली प्रजातियों जैसे नरेन्द्र धान 2065, नरेन्द्र धान 97 का ही प्रयोग करें। सीधी बुवाई के लिए 30 से 35 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें