लखनऊ। धान खरीद में किसानों से लेनदेन की शिकायत पर अमेठी के धान क्रय केंद्र मौजमगंज केखरीद प्रभारी को निलंबित कर दिया है, साथ ही प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
महाप्रबंधक प्रशासनिक एके गुप्ता ने बताया कि यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ लि. केखरीद केंद्र मौजमगंज के धान खरीद केंद्र प्रभारी शिवाकांत के खिलाफ धान क्रय योजना की क्रय नीति के विपरीत कार्य करने समेत तमाम शिकायतें मिली थीं। यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ लि. के प्रबंध निदेशक राजीव यादव ने मामले में केंद्र प्रभारी को निलंबित करते हुए एफआईआर भी करवाई है। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। (संवाद)