फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे को आमंत्रण दे रहे भूूसा लदे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। संग्रामपुर में इन दिनों भूसा लदे ओवर लोड वाहन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ऐसे वाहनों पर पुलिस व परिवहन विभाग का अंकुश नहीं है। बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भरने वाले इन वाहनों में कागजात के नाम पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन होता है, ट्राली का रजिस्ट्रेशन नहीं होता। जबकि व्यावसायिक कार्य में ट्राली का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बावजूद इसके सब कुछ पुराने ढर्रे पर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

अमेठी के सहजीपुर जिले की सीमा पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ट्रैक्टर चालक से मुट्ठी पकड़कर गंतव्य को जाने की छूट दे देते हैं। पुलिस व परिवहन विभाग का भूसा लदे वाहनों पर ध्यान नहीं जाता। अमूमन इन वाहनों के पास बीमा, प्रदूषण, चालक लाइसेंस आदि कागजात नहीं रहते। यही नहीं अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर चालक नाबालिग होते हैं। पशु चारा के नाम पर ऐसे वाहनों पर पुलिस व परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान नहीं जा पाता।
राहगीरों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी की वजह से यह वाहन सड़कों पर है। कहा कि अगर प्रशासन सख्त कदम उठाए तो आए दिन हो रहे हादसों को भी होने से बचाया जा सकता है। अमेठी से प्रतापगढ़ जा रहे अंतू निवासी राहगीर महेंद्र कुमार ने बताया कि बीते एक माह से गेहूं की मड़ाई के बाद अमेठी-प्रतापगढ़ संपर्क मार्ग पर आए दिन क्षमता से अधिक मात्रा में भूसे से भरे वाहन पिकअप, व ट्राली से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के डर से वाहन चालक रात के समय अधिक निकलते हैं। वाहन की बॉडी से काफी बाहर तक भूसा भरा होने से इनके पीछे चलने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सड़कों की चौड़ाई कम होने से सामने से आ रहे वाहनों को जगह नहीं मिल पाती है। वहीं पीछे चलने वाले वाहन भी ओवरटेक करने में कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें