फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बालिका हत्याकांड पर फूटा आक्रोश

Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गोरखपुर में 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए संगठन ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषी को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराध कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना और समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा और आवश्यक न्यायिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा शासन और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। यदि ऐसे मामलों में दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा नहीं मिली तो लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा कमजोर होगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर घटना पर रोष जताया। संगठन ने चेतावनी दी कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिलने पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान उदयराज शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, विजय कुमार शर्मा, माताप्रसाद शर्मा, आरके शर्मा, योगेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें