फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 118 अफसरों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन की ओर से जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें निस्तारित नहीं करना जिले के 118 अफसरों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान 1,605 शिकायतें लंबित होने का मामला प्रकाश में आने से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को निस्तारित करते हुए जवाब देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने मंगलवार को पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो जिले में 118 अफसरों के स्तर पर 1,065 शिकायतें अनिस्तारित व डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचने के करीब मिलीं। अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायतों का ब्यौरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें