फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार बनेगी, तभी प्रदेश का होगा विकास : श्यामलाल

Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेटुआ के घटकौर में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को माला पहनाकर स्वागत क
विज्ञापन
अमेठी। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सम्मान में शनिवार को भेंटुआ के घटकौर में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि यूपी में समाजवादी सरकार बनने पर ही प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन




पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 में जब सपा सरकार बनेगी, तभी प्रदेश का विकास होगा। नौजवानों को रोजगार और महिलाओं को न्याय मिलेगा। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं, किसानों और गरीबों के हक में काम नहीं कर रही है। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव न केवल प्रदेश बल्कि देश का भविष्य हैं। जब समाजवादी पार्टी मजबूत होगी, तभी प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने कहा कि जब तक सपा सरकार नहीं आएगी, तब तक नौजवानों को रोजगार नहीं मिलेगा। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि इस बार अमेठी की चारों सीटों पर सपा के विधायक जीतेंगे। पंचायत में आए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया और जनता से अपील की कि वे अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी को समर्थन दें।
विज्ञापन



कार्यक्रम का आयोजन शेर बहादुर यादव और रामबरन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ बमेंद्र सोलंकी, मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनीराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपू तिवारी, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, पंचायत सदस्य मुकेश यादव व सूबेदार यादव, जयसिंह, संग्राम सिंह, धर्मराज पाल, जैनुल, श्मसाद खां, राकेश यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें