फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 4.50 लाख मतदाताओं की ऑनलाइन फीडिंग

Wed, 26 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधित कराने के लिए जल्द फॉर्म भरकर जमा कर दें। चार दिसंबर को महज कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद नाम कट जाएगा। तहसीलों में दिन-रात फार्माें की ऑनलाइन फीडिंग के लिए शिफ्टवार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक 4.50 लाख फॉर्म ऑनलाइन हो चुके हैं।
विज्ञापन




इस समय जिले में एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर फॉर्म देकर उसे भरवाकर संकलित कर रहे हैं। सुपरवाइजर संकलित फॉर्म तहसील पहुंचा रहे हैं। तहसील अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई स्थित सभागार में फॉर्म फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। डीएम के निर्देश पर राजस्व, शिक्षा, विकास सहित अन्य विभागों के कर्मियों की ड्यूटी ऑनलाइन फीडिंग के लिए लगाई गई है। हर दो घंटे में 15 हजार से अधिक फार्मों की फीडिंग हो रही है।


अब ब तक करीब छह लाख से अधिक फार्मों का संकलन तो 4.50 लाख से अधिक फार्मों की ऑनलाइन फीडिंग हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अर्पित गुप्ता ने कहा कि अगर एसआईआर फॉर्म नहीं मिला है तो तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क करें। अगर किसी ने फॉर्म लेने के बाद उसे भरकर जमा नहीं किया है तो यह बड़ी चूक साबित हो सकती है। इस बार पुनरीक्षण अभियान को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। साथ ही उन नामों को हटाना भी है, जो अपात्र हैं।
विज्ञापन




छह लाख से अधिक फॉर्म जमा
विधानसभावार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की प्रतिदिन गहन समीक्षा की जा रही है। उच्चाधिकारी व नोडल अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं कि कितने फॉर्म बांटे गए, कितने जमा हुए और उनमें से कितनों का डेटा कंप्यूटर में फीड कर लिया गया है। बीएलओ को साफ निर्देश हैं कि एक भी मतदाता फॉर्म भरने से न छूटे। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार छह लाख से अधिक फॉर्म जमा हो गए हैं। वर्तमान में जिले में सुल्तानपुर की बल्दीराय ब्लॉक को छोडकर 13,79, 94 लाख मतदाता हैं।

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा
मतदाताओं की सुविधा के लिए फॉर्म जमा करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिन मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है, विशेषकर जिनका मोबाइल नंबर अभी तक वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं है, वे ऑफलाइन फॉर्म भरकर सीधे बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पिछले 21 दिन से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें