फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Wed, 10 Jul 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। प्रवेश की अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। काउंसिलिंग के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अगस्त माह से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए बच्चों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदक जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में हुई त्रुटि के संशोधन के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है। चार अगस्त को रात 12 बजे तक वेबसाइट सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन

इनसेट
आवेदन की योग्यता
आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की योग्यता 10 वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

शहर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज प्रधानाचार्य राम मूर्ति मिश्रा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक 10 जुलाई से चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता 10 वीं और 12 वीं उत्तीर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें