अमेठी सिटी। राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसमें बीटेक की कुल 500 सीटों के लिए प्रत्येक पर तीन या अधिक दावेदार हैं। फिलहाल बुधवार तक कॉलेज से कटऑफ का पता चलेगा। जेईई एडवांस्ड की मेरिट के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
राजीव गांधी पेट्रोलिय संस्थान में अलग-अलग 13 विषयों में बीटेक किया जा सकता है। जिसमें पेट्रोलियम व केमिकल स्ट्रीम में 80-80 सीट मौजूद हैं। संस्थान के कुलसचिव जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि मई माह से ही प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो कि अभी तक जारी है। आरजीआईपीटी की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं संस्थान में प्रवेश के दौरान डेढ़ लाख व बाद में प्रति सेमेस्टर सवा लाख रुपये की फीस निर्धारित की गई है।