फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद मिले पांच कर्मियों के एक दिन के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नदारद मिले पांच कर्मियों के एक दिन के वेतन पर रोक
विज्ञापन

क्रासर
डीएम ने किया डूडा कार्यालय का औचक निरीक्षण
प्रधानमंत्री आवास शहरी समय से पूरा कराने का निर्देश
फोटो संख्या-2
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थित सुनिश्चित करने के साथ योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने की कोशिश मेें जुटे डीएम ने बुधवार को परियोजना निदेशक डूडा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले पांच कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की हकीकत परखते हुए स्वीकृत आवासों का निर्माण समय से पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनकल्याणकारी योजना से पात्रों को लाभान्वित करने तथा कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अरुण कुमार इन दिनों कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने मेें जुटे हैं। बुधवार सुबह डीएम अचानक परियोजना निदेशक जिला विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान कार्यालय में कार्यरत अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, हरगोविंद मौर्या, सौरभ कांत पटेल, विनय यादव व अनुज वर्मा अनुपस्थित मिले। कार्यालय में कर्मियों के समय से नहीं पहुंचने से नाराज डीएम ने सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। इस दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में स्वीकृत आवास, निर्गत किश्त, आवास निर्माण की प्रगति के साथ प्राप्त आवेदनों की बिन्दुवार हकीकत परखी। इस दौरान डीएम ने परियोजना निदेशक उमाशंकर वर्मा को स्वीकृत आवासों को समय से पूरा कराने तथा पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपात्रों का चयन होनेे पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें