फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकली चौराहे पर हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले शुकुलबाजार-वारिसगंज मार्ग पर रविवार को आमने-सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मऊ अतवारा निवासी सतगुरु प्रसाद (55) रविवार को बाइक से घर से रानीगंज जा रहे थे। रास्ते में थाना क्षेत्र से गुजरने वाले शुकुलबाजार-वारिसगंज मार्ग स्थित देवकली चौराहे पर शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के सित्थन गांव के रहने वाले मनोज कुमार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने सतगुरु प्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज की हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतगुरु प्रसाद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सतगुरु प्रसाद ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं लगाया था। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार करते हुए कोई तहरीर नही दी गई है। पंचायतनामा के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें