फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बसावनदास मजरे तिलोई में तीन दिन पूर्व धारदार हथियार से दिनदहाड़े अपनी पुत्री को मौत के घाट उतारने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोपी की निशानदेही पर घटना के वक्त उसके शरीर पर मौजूद रहा कपड़ा भी बरामद किया है जिस पर खून के धब्बे हैं।
विज्ञापन

पूरे बसावनदास मजरे तिलोई निवासी बाबूलाल की तहरीर पर मोहनगंज पुलिस ने नौ जून को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। बुजुर्ग की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया था कि उसके पुत्र रामचंद्र ने मामूली बात को लेकर अपनी 18 वर्षीय पुत्री रीतू की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई लेकिन तब तक आरोपी पिता फरार हो चुका था। केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस रामचंद्र की तलाश में जुटी थी।
इसी बीच गुरुवार को मुखबिर ने आरोपी के राजगनर चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उसे धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के वक्त उसकी शरीर पर मौजूद उन कपड़ों को भी बरामद कर लिया है जिस पर खून के धब्बे हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें