फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली। कोइलारा गांव की यशोदा देवी (80) की बुधवार रात महोना संपर्क मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। महिला की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




रामनरेश ने बताया कि उनकी मां शाम को किसी काम से घर से बाहर गई थीं। गांव के पास महोना मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। उन्होंने गंभीर रूप से घायल मां को ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही, जिसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक चालक की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर यशोदा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें