फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 29 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर ​स्थित तालाब घाट पर छठ पर्व पर पूजा करती महिलाएं। -सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बूंदाबांदी के बीच मंगलवार सुबह जिलेभर में छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य को नमन किया और परिवार की सुख-शांति, संतान की दीर्घायु व समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा के बाद महिलाओं ने पारंपरिक विधि से व्रत का पारण किया।
विज्ञापन



महिलाओं ने सोमवार शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ मैया की पूजा की और पूरी रात जागकर तैयारी में लगी रहीं। व्रती महिलाओं ने तड़के चार बजे से पूजा स्थलों पर पहुंचना शुरू कर दिया। जल में खड़े होकर सूर्य के दर्शन की प्रतीक्षा की। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, महिलाओं ने कलश में जल भरकर अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की खुशहाली की कामना की।


अमेठी, गौरीगंज, संग्रामपुर, जायस, फुरसतगंज, मुसाफिरखाना और बाजारशुक्ल में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा स्थलों पर आने लगे। महिलाओं ने सूप में गन्ना, फल, सुपली, दीपक और ठेकुआ सजाकर पूजा की। पारंपरिक छठ गीतों मारबउ रे सुगवा धनुष से और कांच ही बांस के बहंगिया की गूंज से वातावरण श्रद्धा और भक्ति से भरा रहा। व्रती महिलाएं परिजनों के साथ गीत गाती हुईं श्रद्धा से पूजा करती रहीं।
विज्ञापन



बूंदाबांदी के बावजूद महिलाओं और बच्चों में उत्साह दिखा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने अर्घ्य देकर पूजा पूर्ण की। श्रद्धालु सुबह से दीयों की रोशनी में पूजा करते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। गौरीगंज के लोदी बाबा के पास बने सगरा पर पहली बार छठ पूजा का आयोजन हुआ।





पवित्रता और समरसता का प्रतीक है छठ व्रत
गौरीगंज की वंदना त्रिपाठी ने कहा कि छठ व्रत संतान की लंबी आयु, पति के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है। डॉ. अंतिमा मिश्र ने बताया कि यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में एक है, जिसमें महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला रहकर सूर्य और छठ मैया की आराधना करती हैं। कल्पना सिंह ने कहा कि यह पर्व पवित्रता और समरसता का प्रतीक है, जो परिवार और समाज को जोड़ता है। पूजा स्थलों पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूरे उत्साह से शामिल रहे। बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें