गढ़ामाफी धाम में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
शाहगढ़। गढ़ामाफी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गढ़ा धाम में शनिवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से लोग मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में भगवान विष्णु तथा शंकर-पार्वती की प्रतिमाओं के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बंदरों को गुड़, चना, लइया, केला और अमरूद खिलाए। बंदरों को भोजन कराने के लिए लोगों में उत्साह रहा। शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। पुजारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि गढ़ा धाम क्षेत्र के लोगों के साथ आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।