फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलों से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा

Sun, 09 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 पचेहरी विद्यालय में खेल सामाग्री देखते बच्चे व ​शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 1,136 प्राथमिक और पीएम श्री विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत 56.80 लाख रुपये मिले हैं। इससे करीब एक लाख बच्चों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



प्रत्येक विद्यालय को खेल सामग्री खरीदने के लिए पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर गठित समिति सामग्री खरीदेगी। इसमें प्रधानाध्यापक, खेल प्रभारी और शिक्षक शामिल होंगे। विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, शतरंज और कैरम समेत अन्य खेलों की सामग्री खरीदी जाएगी। नई सामग्री खरीदने से पहले विद्यालय में उपलब्ध उपकरणों का आकलन किया जाएगा।


जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराकर बच्चों को नियमित खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों की खेलों में भागीदारी पर भी विशेष जोर रहेगा। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि इस पहल से विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ विद्यार्थियों के शारीरिक और सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें