फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले था मजबूर, अब है मजबूत भारत : राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। चुनावी जनसभा को संबोधित करने रविवार को अमेठी पहुंचे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारा देश अब पहले वाला भारत नहीं रहा, वह सशक्त हो गया है। अब भारत ऐसा देश बन गया है, जो दुश्मन को उसकी सीमा में घुसकर मारता है। रक्षामंत्री ने कहा कि पहले जहां हमें सेना के लिए हथियार और गोला बारूद विदेश से खरीदना पड़ता था, वहीं आज यह सब अमेठी में बन रहा है।
विज्ञापन

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि आज अमेठी में रूस के सहयोग से एके 203 रायफल का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के भीतर आज ब्रह्मोस जैसी सशक्त मिसाइल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। जल्द ही हम अपने यहां निर्मित होने वाले हथियार से घर बैठे दुश्मन को नेस्तनाबूत कर सकेंगे। जल्दी ही हम अपने यहां निर्मित हथियारों की सप्लाई बाहरी देशों को भी करेंगे।
कहा कि भारत का नाम आज दुनिया के नक्शे पर ताकतवर देशों में गिना जाता है। आज का भारत मजबूर नहीं, मजबूत भारत है। इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। राजनाथ सिंह ने भीड़ का मन टटोलते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। धारा 370 को हटाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। आज आप भी कश्मीर के भीतर जाकर अपना घर बना सकते हैं और वहां की ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण किया। यह तब संभव हुआ जब देश के भीतर भाजपा की सरकार बनी। विदेशी आतताइयों ने काशी के मंदिर को ध्वस्त किया था, इसका निर्माण रानी अहिल्याबाई के द्वारा कराया गया था। आज उस मंदिर का जीर्णोद्धार हमारे प्रधानमंत्री द्वारा कराया गया है।
सरकार की उपलब्धियों और विकास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्मी आपके घर चलकर आती हैं। यह बात सत्य है। लेकिन लक्ष्मी जब भी आपके घर आती हैं तो वह हाथी पर सवार होकर नहीं आती, ना ही हाथों से साइकिल चलाकर आती हैं। वे तो कमल के फूल पर ही सवार होकर आती हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि जब आपने कमल के फूल का बटन दबाया तो लक्ष्मी आपके घर चल कर आईं।
उदाहरण के रूप में कई योजनाओं का हवाला दिया। कहा कि आने वाले दिनों में एक भी व्यक्ति का मकान कच्चा नहीं रहेगा। सबके सिर पर अपनी छत होगी। सभी के घरों में पेयजल योजना के तहत पानी की आपूर्ति होगी। आने वाले दिनों में 60 साल से अधिक की उम्र के माताओं को चलने के लिए बसों का किराया फ्री होगा। होली-दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री दी जाएगी।
पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी अमेठी के सांसद रहते हुए इस बात की सच्चाई को स्वीकार करते थे कि जब हम ऊपर से 100 रुपये भेजते हैं तो नीचे तक 15 रुपये ही पहुंचता है। आज सरकार जितना भी धन भेजती है वह पूरा लाभार्थी तक पहुंचता है। इस सरकार में भ्रष्टाचार की समाप्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें