फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में होगी एलाइजा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। डेंगू मरीजों की अधिकता को देखते हुए सीएमएस की मांग पर निदेशालय की ओर से संयुक्त जिला अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू करा दी गई। पहले दिन 38 सैंपलों की जांच की गई जिसमें नौ संक्रमित तो 29 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती छह मरीजों से एक की हालत गंभीर देख मंगलवार दोपहर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डेंगू के संभावित मरीजों में पुष्टि के लिए अब कई दिनों तक रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब तक कार्ड से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनमें पुष्टि के लिए उनका सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ या रायबरेली भेजा जाता था। वहां से इसकी रिपोर्ट पांच से सात दिन के बीच में मिलती थी। पिछले दिनों डेंगू पॉजिटिव मरीजों की अधिकता को देखते हुए संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने डिमांड भेजकर निदेशालय से उनके अस्पताल की पैथोलॉजी में एलाइजा जांच के लिए किट मुहैया कराने का अनुरोध किया था।
सीएमएस की मांग पर निदेशालय की ओर से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को डेंगू व चिकनगुनिया की किट सोमवार देर शाम मुहैया करा दी गई। किट मुहैया होने के बाद मंगलवार को 38 सैंपलों की एलाइजा जांच की गई। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि आज 38 सैंपलों की जांच में नौ संक्रमित मिले तो 29 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि अब ऐसे मरीजों की रिपोर्ट उसी दिन मुहैया हो जाएगी जबकि अब तक पांच से सात दिनों में रिपोर्ट मिल पाती थी। कहा कि सैंपल की जांच रिपोर्ट पांच घंटे में तैयार होती है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 727 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 217 मरीज बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

पांच मरीजों का चल रहा इलाज
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में आरक्षित डेंगू वार्ड में पांच मरीजों को भर्ती किया गया है। सभी का इलाज चल रहा है, स्थिति सामान्य है। मंगलवार को गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे भी भर्ती किया गया था। उसकी तबीयत ठीक न होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अस्पताल के जनरल वार्ड में भी बुखार से पीड़ित सात मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
दो और मिले डेंगू संक्रमित
संचारी रोग के नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कार्ड से हुई बुखार पीड़ितों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। संक्रमित मिले मरीजों में एक अमेठी तो एक गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र का है। संबंधित अधीक्षकों को उनके गांवों में टीम भेज कर एंटी लार्वा का छिड़काव व जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें