फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब दो दिसंबर तक चलेगी आनंद विहार-जय नगर स्पेशल ट्रेन

Sat, 18 Nov 2023 04:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली व छठ पूजा पर घर आए यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए गए पांच फेरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। दीपावली व छठ पूजा पर घर आए लोगों को वापसी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन अब दो दिसंबर तक संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव अमेठी में भी होगा।
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में आरक्षित टिकट की बुकिंग फुल होने व यात्रियों की मांग पर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर स्पेशल के फेरों को बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अब दो दिसंबर तक संचालित होगी। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करने के बाद रात्रि 10:05 बजे अमेठी स्टेशन पर ठहराव के साथ जयनगर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल बुधवार और शनिवार को जयनगर से शाम पांच बजे प्रस्थान करने के बाद दूसरे दिन अर्थात (बृहस्पतिवार व रविवार) को अमेठी स्टेशन पर सुबह 6:44 बजे पहुंचने के बाद दो मिनट ठहराव के साथ शाम 7:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब कंफर्म टिकट मिल सकेगा, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी।
इनसेट
दो घंटा विलंब से पहुंची अर्चना एक्सप्रेस
अमेठी। शनिवार को राजेंद्र नगर जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से अमेठी पहुंची। इसके अतिरिक्त हरिद्धार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ एक घंटा, दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से संचालित हुई। इसके लिए पद्मावत एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल व लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन 40 मिनट विलंब से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
स्पेशल ट्रेन का पांच फेरा बढ़ाया गया है। स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगा। ट्रेन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर के साथ साधारण कोच लगाया जाएगा।
-रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें