फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉक के एडीओ पंचायत व खंड प्रेरकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। चयन के बाद प्रसाधन भवनों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होना छह ब्लॉक के एडीओ पंचायत तथा खंड प्रेरक को भारी पड़ गया है। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। निर्माण पूरा कराने के लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 12,861 प्रसाधन भवन निर्माण का लक्ष्य मिला था। पंचायत विभाग की ओर से अब तक 11,905 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेज दी गई है। राशि भेजने के बाद संबंधित एडीओ पंचायतों को नियमानुसार समय से निर्माण कार्य पूरा कराते हुए जियोटैग कराने का निर्देश दिया गया था।
बावजूद इसके निर्माण प्रगति में सुधार नहीं हुआ। आठ दिसंबर को ऑनलाइन प्रगति समीक्षा की गई तो छह ब्लॉकों की प्रगति बहुत ही खराब पाई गई। प्रगति खराब मिलने पर स्वच्छ भारत मिशन के डीसी ने डीपीआरओ को इसकी रिपोर्ट दी। इसके बाद डीपीआरओ ने संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत तथा खंड प्रेरकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में साक्ष्य समेत जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। डीपीआरओ ने निर्माणाधीन सभी व्यक्तिगत प्रसाधन भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें