फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीएचसी अधीक्षक से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना दो सीएचसी अधीक्षक को भारी पड़ गया। नाराज सीएमओ ने दोनों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में प्रगति के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। प्रगति नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में प्रगति को लेकर इन दिनों जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा सक्रिय है। आयुष्मान भारत योजना में चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों को कम से कम 50 फीसदी लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में जिला गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश की सूची में 17वें स्थान पर रहा जिसका प्रतिशत 18 फीसदी है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव लगातार गोल्डन कार्ड बनाए जाने की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ ने सभी सीएचसी क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड बनाए जाने तथा योजना में चयनित मरीजों के इलाज की ऑनलाइन समीक्षा की तो सिंहपुर व तिलोई सीएचसी की प्रगति खराब पाई गई। नाराज सीएमओ ने दोनों अस्पतालों के अधीक्षक को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी गई है। सीएमओ की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें