फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूसरे दिन भी नहर में कूदे युवक का नहीं चला पता

Tue, 11 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजामऊ ​स्थित राजा मऊ नहर में विपिन की तलाश करती अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के बारकोट निवासी विपिन चौरसिया (28) की तलाश में सोमवार को दूसरे दिन भी नहर में अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और गोताखोरों के साथ अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने भी कई घंटे तक नहर में तलाश की। देर शाम तक चले अभियान के बावजूद विपिन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



सोमवार सुबह से ग्रामीण और गोताखोर नहर के आसपास संभावित स्थानों पर तलाश में जुटे रहे। इसके बाद अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने भी नहर में उतरकर तलाशी शुरू की। टीम ने नहर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया। तेज बहाव के कारण तलाश में परेशानी आती रही।


नहर की पटरी और आसपास के हिस्सों में भी ग्रामीणों ने तलाश की। परिजन पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद ली जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला था। तलाश अभियान जारी था।
विज्ञापन



यह था मामला
रविवार सुबह बारकोट निवासी विपिन चौरसिया पत्नी रोली और बच्चे के साथ उसके ननिहाल शंकरगंज से घर लौट रहा था। राजामऊ पुल के पास पत्नी ने बच्चे को नहर की पटरी पर छोड़कर पानी में छलांग लगा दी थी। पत्नी को डूबता देख विपिन भी नहर में कूद गया। रोली तैरकर किसी तरह किनारे पहुंच गई, जबकि विपिन का पता नहीं चल सका। तभी से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें