फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शाम सात बजे के बाद गौरीगंज से नहीं रोडवेज सेवा

Wed, 01 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला बनने के 14 वर्ष बाद भी जनपद के लोगों के लिए रोडवेज की पर्याप्त बसें नहीं हैं। सुल्तानपुर-रायबरेली मार्ग पर दिन में तो नियमित परिवहन सेवा है, लेकिन शाम होते ही संकट बढ़ जाता है। शाम को सात बजे के बाद इस मार्ग पर रोडवेज की कोई बस नहीं है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज पर बस स्टेशन न होने से राजधानी सहित पड़ोसी जिले के साथ ग्रामीण अंचल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को परेशानी होती है। सुल्तानपुर व रायबरेली के लिए संचालित बसों का ठहराव मुख्य मार्ग पर होने से यात्रियों के लिए पेयजल, प्रसाधन की सुविधा भी नहीं है। बस के इंतजार के लिए कोई यात्री प्रतीक्षालय भी नहीं है। स्थिति यह है कि दिन में सुल्तानपुर-रायबरेली मार्ग पर नियमित परिवहन सेवा मिल जाती है, लेकिन देर शाम कोई बस नहीं है।

ग्रामीण अंचल के लिए दिन में भी कोई परिवहन की सेवा नहीं है। शाम होते गौरीगंज जिला मुख्यालय से ग्रामीण अंचल पहुंचना तो दूर सुल्तानपुर-रायबरेली, गौरीगंज-जगदीशपुर, गौरीगंज-मुसाफिरखाना, गौरीगंज-अठेहा व गौरीगंज अमेठी मार्ग पर सिर्फ निजी वाहन से ही यात्रा एकमात्र विकल्प है। शाम के बाद यदि निजी वाहन नहीं है तो मुख्यालय पर ही रात्रि विश्राम करना पड़ सकता है। मजबूरी में निजी या प्राइवेट वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




ब्लॉक मुख्यालयों से नहीं बस की सुविधा
शुकुलबाजार, तिलोई, सिंहपुर, जामो, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, अमेठी, संग्रामपुर, भेटुआ व भादर ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण आंचल से रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। इतना ही नहीं लखनऊ, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद के लिए जिला मुख्यालय से सिर्फ एक ही बस संचालित की जा रही है।




शासन से मांगी गई हैं बसें
डिपो पर मौजूद बसों का संचालन निर्धारित समय पर किया जा रहा है। शाम को सवारियां नहीं निकलने के कारण बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। सवारियां अगर पर्याप्त मिलती हैं तो बसों का संचालन कराया जाएगा। शासन से बसों की मांग की गई है। बसें मिलते ही ब्लॉक क्षेत्र के लिए भी संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


-काशी प्रसाद, एआरएम अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें