फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फार्मर रजिस्ट्री जरूर बनवा लें किसान

Wed, 01 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने जिले में संचालित सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना, किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, पीएम आवास योजना और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के प्रचार-प्रसार की अपील की।
विज्ञापन




कार्यशाला में डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी व प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के संबंध में चर्चा की। बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी स्वयं अथवा अपने नजदीकी जनसुविधा केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से बनवा लें, अन्यथा की स्थिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा। कहा कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे शुरू हो रहा है। इस योजना के तहत आवास विहीन परिवारों को पक्की छत मुहैया कराई जानी है। पात्र योजना में अधिक से अधिक आवेदन करें।


कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा केशव चौरसिया ने ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना के बारे में चर्चा की। उन्होंने सोलर रूफटॉप पर शासन की ओर से दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी। कार्यशाला में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को लेकर डीटीओ डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे टीबी अभियान के तहत मरीजों की पहचान कर उनका इलाज व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब तक जिले में 80 हजार से अधिक संवेदनशील व्यक्तियों की जांच की गई है। इस दौरान एडीएम अर्पित गुप्ता, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें