फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ...मां की ममता की कीमत चुका कोई नहीं सकता

Wed, 15 Nov 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के अंतू रोड स्थित ओम नगर में अवधी साहित्य संस्थान की ओर से दीपावली पर काव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें साहित्यकारों ने कविताओं के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित एक-एक दीप जलाया।कवि गोष्ठी में कवियत्री राम कुमारी साहू ने वाणी वंदना के साथ पढ़ा मां की ममता की कीमत चुका कोई नहीं सकता। कवि अभिजित त्रिपाठी ने पढ़ा स्वागत में रघुवीर तुम्हारे देहरी पर दीप जलाए हैं। रामराज की आस में हमने कितने जन्म बिताए हैं, इन पंक्तियों ने काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयां दी।
विज्ञापन

कवि आशुतोष गुप्ता ने पढ़ा, अपने अंतस के अंधेरे को मिटाओ सभी, गीत खुशियों के मिल करके गावो सभी। गीतकार श्रीनाथ शुक्ल ने पढ़ा चलो दीप जलाएं अटरिया अवध की प्यारी नगरिया। डॉ अर्जुन पांडेय ने पढ़ा क्या मैं झूठ बोलिया। उनकी रचना नदिया सूखी पोखर खाली पानी का अता पता नहीं। मौसम बदला धरती बदली ऋतुओं का अता-पता नहीं। यह रचना पर्यावरण पर एक संदेश दिया। जगन्निवास मिश्र ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें