अमेठी सिटी। जामो में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का रविवार को गौरीगंज पहुंचने पर स्वागत हुआ। मीडिया से बात-चीत करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहा कि गठबंधन पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
सदस्य विधान परिषद प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने कुंडा प्रतापगढ़ कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जिला मुख्यालय गौरीगंज के तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजनैतिक मुलाकातों और गठबंधन के संबंध में पत्रकारों के सवाल पर राजाभैया ने सपा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से विगत दिनों हुई मुलाकात और सपा के साथ संबंध में पूछे जाने पर कहा कि ये अच्छी बात है। सभी के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए। किसी के साथ गठबंधन का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख चौधरी नफीस, शीतला मिश्रा, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सभासद सुनील द्विवेदी, सन्नी अग्रहरि, आशीष त्रिपाठी, संतोष सिंह राघीपुर, ललित सिंह प्रधान बेहटा, तौफीक प्रधान रामपुर नौरंगाबाद, बेबी सिंह, सोनू सिंह रामगढ़ी आदि मौजूद रहे।