फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सियार के हमले में नौ लोग घायल

Mon, 09 Dec 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सियार के हमले में अलग-अलग गांवों के नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। इन सभी को एंटीरैबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं सियार के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन



ब्लॉक भेटुआ के संडिला गांव निवासी प्रतीक शर्मा, छोटू शर्मा, मुस्कान व रामसुमेर शनिवार को सुबह सड़क की ओर जा रहे थे। इसी बीच एक सियार ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, भेटुआ गांव निवासी रमेश कुमार, नगीना बानो, विश्राम और गंगहुआ गांव निवासी राम सिंह व मनीष कुमार तथा जलालपुर निवासी मेवालाल भी सियार के हमले में घायल हो गए। घटना के बाद से गांव के लोग भयभीत हैं।

अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नौ घायल सीएचसी आए थे, जिनको इंजेक्शन लगाने के साथ ही प्राथमिक उपचार किया गया है। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि सियार के हमले की जानकारी नहीं मिली है। इस मामले के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें