फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.06 करोड़ से विकसित होगा नवीन मंडी समिति स्थल

Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसानों को मंडी में बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से शासन स्तर से कुल 1.06 करोड़ रुपये की लागत से नवीन मंडी समिति जायस व उपमंडी जामों में कई विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से मंडी पहुंचने वाले किसानों को बुनियादी सुविधाएं सुगमता के साथ बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन



78.17 लाख रुपये की लागत से नवीन मंडी समिति जायस में तीन छायादार नीलामी चबूतरे, आंतरिक मार्ग, ड्रेन की मरम्मत, सचिव कार्यालय की मरम्मत, गेट और गेट पिलर की मरम्मत, रंगाई-पोताई के साथ-साथ रिकॉर्ड रूम का निर्माण होगा। इन कार्यों से नीलामी के दौरान किसानों को छाया में बैठने की सुविधा मिलेगी और मंडी की बुनियादी संरचना में भी मजबूती आएगी।


वहीं, 27.90 लाख रुपये की लागत से उपमंडी जामों में नीलामी चबूतरे और छाया के लिए मेटेलिक शीट का निर्माण होगा। इसके साथ नीलामी चबूतरे के फर्श की मरम्मत, रंगाई-पुताई और इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे किसानों को साफ-सुथरी और व्यवस्थित मंडी परिसर की सुविधा मिलने से कामकाज भी बेहतर होगा। मंडी परिसर में किए जा रहे यह निर्माण कार्य न केवल किसानों के लिए सुविधाजनक होंगे, बल्कि मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन



किसानों को मिलेगी सुविधा
कार्यालय उप निदेशक निर्माण राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद अयोध्या के अवर अभियंता हैदर अली ने बताया कि मंडी स्थल पर निर्माण कार्य से जुड़े प्रस्ताव मंजूर हो चुके हैं। इसकी निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्माण कार्य के पूरा हो जाने से किसानों की सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें