फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कड़ी सुरक्षा में तीन केंद्रों पर नीट आज

Sun, 21 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नीट यूजी को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर 913 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



परीक्षा के नोडल अधिकारी व केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केडी मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रवेश से पूर्व बायोमीट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र का मिलान और सघन जांच की जाएगी। परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम के अनुसार प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें