फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नौडाड-बाबुपुर सरैया मार्ग की होगी मरम्मत

विज्ञापन
नौडाड-पूरे नग्रहन-राजापुर बाबुपुर सरैया मार्ग।  - फोटो : नौडाड-पूरे नग्रहन-राजापुर बाबुपुर सरैया मार्ग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में नौडाड से पूरे नग्रहन होते हुए राजापुर बाबुपुर सरैया तक जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत की जाएगी। अब लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन किलोमीटर सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। इस काम पर लगभग 83.24 लाख रुपये खर्च होंगे। दो माह में काम पूरा करना है।
विज्ञापन

नौडाड गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि गड्ढों से भरे मार्ग पर बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है। पूरे नग्रहन के महेंद्र यादव ने कहा कि बाजार, स्कूल और अस्पताल पहुंचने में समय अधिक लगता है। राजापुर बाबूपुर के दिनेश सिंह का कहना है कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। सरैया गांव की मीना देवी ने बताया कि बारिश के समय सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि नौडाड से राजापुर बाबुपुर सरैया मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। निविदा प्रक्रिया चल रही है। संस्था चयन के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें