फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नटरालिया, शाश्वत व पायल ने मारी बाजी

Thu, 01 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल अमेठी में अयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय हाईस्कूल अमेठी में ब्लॉक स्तरीय मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता हुई। इसमें नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण, पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। सीनियर भाषण वर्ग में नटरालिया वर्मा, जूनियर में शाश्वत उपाध्याय और पेंटिंग व पोस्टर के सीनियर वर्ग में पायल प्रजापति प्रथम रहीं।
विज्ञापन


भाषण के सीनियर वर्ग में नटरालिया वर्मा प्रथम, श्री रणवीर इंटर कॉलेज की रचिता पांडेय द्वितीय स्थान पर रहीं। सोनाक्षी यादव, शिया पांडेय और संगम यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में शाश्वत उपाध्याय प्रथम, प्रियाशी यादव द्वितीय और पीएनएसएमजी राजकीय इंटर कॉलेज की दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं।

पेंटिंग व पोस्टर के सीनियर वर्ग में पायल प्रजापति प्रथम, श्री देवी पाटन इंटर कॉलेज की आरुषि मौर्या द्वितीय और श्री रणवीर इंटर कॉलेज की निशी यादव तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में खुशी अघहरी प्रथम, अलंकृता साहू द्वितीय और माही तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजन का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण शांभवी सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देखीं और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज कुमार मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें