फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी व पीएचसी में अब 10 से चार बजे तक ओपीडी

Thu, 01 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बृहस्पतिवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब मरीजों को सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। इन केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक मरीजों को देखा जाएगा। नई व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


जिले में 13 सीएचसी और 30 पीएचसी हैं। नए समय के अनुसार मरीज सुबह 10 से शाम चार बजे तक डॉक्टर से परामर्श और उपचार करा सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सुबह जल्दी अस्पताल पहुंचने की परेशानी से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी की सेवाएं नई समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन का समय बृहस्पतिवार से बदल दिया गया है। यह व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

जिला अस्पताल में समय पूर्ववत
जिला अस्पताल की ओपीडी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को पहले की तरह सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें