राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में रंगोली बनाती छात्राएं। संवाद
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में बृहस्पतिवार को निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की नैंसी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशिका दूसरे और कक्षा नौ की अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में तहसीन ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं रुफिया और शबनम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में मोहिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान जीता, जबकि भावना और अंजलि ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्रीमती मौर्या ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।