फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी मुसाफिरखाना परिसर को होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय सीएचसी परिसर जल्द ही हरा-भरा नजर आएगा। नवागत अधीक्षक ने अस्पताल परिसर की खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण के साथ आयुष खेती कराने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं, मरीजों व तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना-मुंशीगंज मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब वीरान नहीं हरा-भरा नजर आएगा। इसके लिए अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण के बाद डॉ. आलोक मिश्र परिसर की खाली पड़ी भूमि का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। अस्पताल परिसर में उपयोग रहित भूमि को क्यारियों में विभाजित कर पौधरोपण करके परिसर को हरा-भरा बनाया जा रहा है। नवागत अधीक्षक ने बताया कि परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूल व फलों के पौधे व छायादार वृक्ष रोपित किये जाएंगे।
इतना ही नहीं विभिन्न प्रकार की औषधि वाले पौधे क्यारी में रोपित करके लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। परिसर में जगह-जगह बेंच बनवाकर मरीजों व तीमारदारों के लिए स्वच्छ वातावरण में बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के साथ उन्हें प्राकृतिक आनंद की अनुभूति की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें