फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी सुधीर श्रीवास्तव उर्फ पिंटू (32) पर सोमवार शाम अमेठी जाते हथकिला गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने हाकी से पीटने के बाद गोली मारकर सुधीर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात सुधीर के बहनोई जगदीशपुर क्षेत्र के गांव कोठी पालपुर निवासी श्रीकांत की तहरीर पर संग्रामपुर के गांव मड़ौली निवासी आशीष मिश्र, कामता प्रसाद मिश्र, कुलदीप मिश्र व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
वादी ने सुधीर की हत्या का कारण प्रेम विवाह को बताया गया है। तहरीर में कहा गया है कि सुधीर ने वर्ष 2015 में मड़ौली निवासी कामता प्रसाद मिश्र की विवाहिता पुत्री से प्रेम विवाह किया था। पुलिस तहरीर के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम महात्मा सिंह व अन्य ने परिवार वालों को समझाकर शांत कराया तब कहीं जाकर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शाम करीब छह बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
करौंदी तथा मड़ौली गांव में ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। सीओ अर्पित कपूर ने कहा कि घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी की फुटेज से हमलावरों की पहचान कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें