अमेठी सिटी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वज फहराकर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। अलग-अलग खेलों में पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में मुकेश चौहान, उमेश प्रजापति व प्रदीप कुमार और जूनियर वर्ग में विपिन कुमार, शान बाबू व राकेश यादव क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान रहे। 800 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में निशा पाल, अराध्या व सोनम भारती और जूनियर बालिका वर्ग में श्वेता, ललिता व रुचि क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य यादव, पंकज व अवधेश, बालिका वर्ग में रोशनी, सोनाली व अंकिता और 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक में शिवम, वैभव और राजन मिश्र ने स्थान कायम किया।
800 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में रोहित यादव, अल्ताफ व इंजमामुलहक, जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती यादव, किरन यादव व सपना पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में मुसाफिरखाना टीम विजेता रही। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, सचिव जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महेंद्र तिवारी, सचिव जिला वालीबॉल एसोसिएशन अमेठी मोहम्मद इलियास, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव, रागिनी पांडेय सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।