अमेठी सिटी। सांसद किशोरी लाल शर्मा 25 जुलाई से चार दिवसीय दौरे पर अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे। मीडिया समन्वयक फिरोज आलम के अनुसार सांसद 26 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जनसुनवाई करेंगे।
इसके बाद सांसद जिला विद्युत समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर में वह राजीव गांधी सभागार में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। 27 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के बाद वह बहादुरपुर स्थित सिंघल फ्लोर मिल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 28 जुलाई को उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। (संवाद)